Back to News

छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ - इस दिन जारी होंगे ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे , इस लिंक पर चेक कर सकते है रिजल्ट
रायपुर 14 मई 2024 - माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद अब राज्य ओपन स्कूल की तरफ से भी परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। राज्य ओपन स्कूल की तरफ से कल दोपहर बाद परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

ओपन स्कूल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा मार्च, अप्रैल का परीक्षा परिणाम 15 मई 2024 को शाम 3:00 बजे जारी किया जाएगा इस परिणाम को www.sos.cg.nic और www.Result.cg.nic.in पर देखा जा सकेगा।