Back to News

छत्तीसगढ़ - एक आरक्षक ने दूसरे आरक्षक की पत्नी के साथ किया रेप , घर मे घुस कर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - एक आरक्षक ने दूसरे आरक्षक की पत्नी के साथ किया रेप , घर मे घुस कर दिया वारदात को अंजाम
दुर्ग 11 फरवरी 2024 - दुर्ग जिले में एक आरक्षक पर अपने साथी सिपाही की पत्नी से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी आरक्षक पद्मनाभपुर थाने में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही अच्छे दोस्त थे और इनका साथ उठना-बैठना और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। 

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि दुर्ग पुलिस में आरक्षक दीपक मानिकपुरी शनिवार को अपने साथी आरक्षक के घर पहुंचा। उस वक्त घर पर आरक्षक की पत्नी थी, जबकि पति ड्यूटी पर गया था। इसका फायदा उठाते हुए दीपक घर के अंदर दाखिल हुआ। पहले तो उसने इधर-उधर की बात की, बाद में जोर जबरजस्ती की। 

इसी बीच महिला का आरक्षक पति घर आ गया। पत्नी ने घटना की जानकारी उसे दी, जिसके बाद दोनों पद्मनाभपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सिपाही दीपक मानिकपुरी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।