Back to News

छत्तीसगढ़ - 03 करोड़ 80 लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार , पुलिस पूछताछ में जुटी

छत्तीसगढ़ - 03 करोड़ 80 लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार , पुलिस पूछताछ में जुटी
महासमुंद 01 फरवरी 2024 - महासमुंद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां 03 करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नकली नोट के साथ एक आरोपी को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नकली नोटों को लेकर सरायपाली के रास्‍ते रायपुर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपित को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर के सूचना पर सरायपाली पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाकर नकली नोटों से भरा पिकअप वाहन को जप्त किया. साड़ी के आड़ में छुपाकर तीन करोड़ 80 लाख नकली नोटों को पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AU 4670 में भरकर एक युवक सारंगढ़ से रायपुर की ओर ले जा रहा था. पुलिस ने पिकअप में भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया है।

सभी नकली नोट पांच-पांच सौ के हैं. आरोपी की पहचान अरुण सिदार (18) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जांच के बाद और भी तथ्य सामने आ सकते हैं. आरोपियों की संख्या और भी बढ़ सकती है. महासमुंद पुलिस अधीक्षक इस मामले में जल्द खुलासा करेंगे. इसको लेकर सरायपाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।