Back to News

छत्तीसगढ़ - नवब्याहता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , दो महीने पहले हुई थी शादी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नवब्याहता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , दो महीने पहले हुई थी शादी , पुलिस जाँच में जुटी
रायगढ़ 20 फरवरी 2024 - रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहां एक नवब्याहता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोढ़ी में नवविवाहिता महिला प्रियंका गुप्ता पति अभिषेक गुप्ता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना का मुआयना किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि, अभिषेक गुप्ता और प्रियंका का विवाह 09 दिसम्बर 2023 को हुआ था। अभिषेक गुप्ता दोपहर को ड्यूटी करने तराईमाल प्लांट गया था। शाम को गांव वालों को प्रियंका गुप्ता के फांसी लगाने की बात पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले का जल्द खुलासा हो सकता है।