Back to News

छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टे की रकम को ठिकाने लगाने वाला बड़ा कारोबारी नीरू भाई गिरफ्तार , 80 लाख जप्त

छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टे की रकम को ठिकाने लगाने वाला बड़ा कारोबारी नीरू भाई गिरफ्तार , 80 लाख जप्त
दुर्ग 03 जून 2024 - दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खाईवालों की रकम को हवाले के जरिए भेजने वाले आरोपी नीरू भाई को गिरफ्तार करिया है। नीरू भाई रायपुर का बड़ा व्यापारी है और हवाला कारोबार करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 लाख रुपए नगद भी जब्त किया है। 

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद जाकर महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के बड़े पैनल को भंडाफोड़ किया था। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि इन खाइवालों का करोड़ों रुपए रायपुर का हवाला कारोबारी नीरू भाई हवाला के जरिए एक जगह से दूसरी जगह भेजता है। 

ACCU की एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा ने जानकारी मिलते ही अपने नेतृत्व में एक टीम बनाई। इसके बाद मंगलवार रात को रायपुर के खम्हरिया जाकर नीरू भाई के यहां रेड मारी। रेड के दौरान पुलिस ने नीरू को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर टीम को वहां से 80 लख रुपए कैश मिला है। उसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।