बीजापुर 25 फरवरी 2024 - बीजापुर में एक बड़ी नक्सली वारदात की खबर है। IED ब्लास्ट में एक जवान के शहीद होने की खबर है। जवान का नाम राम आशीष यादव है। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की घटना में CAF 19/A कंपनी के जवान शहीद हो गये।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मिरतुर क्षेत्रानतर्गत आज CAF कैम्प बेचापाल से सुरक्षा पार्टी गांडोकलपारा से कुतुलपारा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी।
दोपहर 3:30 बजे बेचापाल पदमपारा के पास माओवादियों ने प्रेशर IED ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में कैम्प बेचापाल मे पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव शहीद हो गये। घटना के बाद क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।