Back to News

छत्तीसगढ़ - माँ और बाप ने मिलकर जवान बेटे को उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़ - माँ और बाप ने मिलकर जवान बेटे को उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
कांकेर 17 अगस्त 2024 - बेटा माता, पिता के जिगर का टुकड़ा होता है, दिल का प्यारा और दुलारा होती है… बेटे को हल्का सा खरोच आ जाय तो तकलीफ माता पिता को होता है…. लेकिन छत्तीसगढ़ के कांकेर में ऐसा क्या हुआ कि माता पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला कांकेर जिले के पंखाजूर इलाके का है,जहां गोंडाहूर थाना क्षेत्र के बैकंठपुर की है।

दरअसल बीते गुरुवार 15 अगस्त के दिन सुबह तकरीबन 10 बजे पीव्ही 20 के खेत में एक युवक अभय शील की लाश मिली थी… इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी था वहीं लोगों की सूचना पर पुलिस ,फॉरेंसिक और डॉग स्कावड की टीम मौके पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि माता ,पिता अपने नशे के आदि बेटे से परेशान थे, मृतक युवक आए दिन नशे मे धुत्त होकर घर पहुंचता था और माता पिता से गाली गलौज, मारपीट करता था.. और चोरी भी करता था, इस बात से परेशान माता, पिता ने अपने ही बेटे पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

अब पुलिस ने बेटे की हत्या करने वाले आरोपी माता, पिता पलाश और रंजिता शील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।