Back to News

छत्तीसगढ़ - तीन दिनों से सुकमा में अटका हुआ है मानसून , नही बढ़ रहा है आगे , IMD ने जताई इस बात की आशंका

छत्तीसगढ़ - तीन दिनों से सुकमा में अटका हुआ है मानसून , नही बढ़ रहा है आगे , IMD ने जताई इस बात की आशंका
रायपुर 12 जून 2024 - निर्धारित समय से दो दिन पहले 08 जून को ही सुकमा के रास्ते छत्तीसगढ़ प्रवेश कर चुका मानसून सुकमा में ही ठहरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से तेजी से आ रही हवा की वजह से महाराष्ट्र की तरफ मानसून आगे बढ़ रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में मानसून सुकमा में ठहर गया है। 

विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों में प्रदेश में मानसून की गतिविधि आगे बढ़ने की संभावना है और पूरे बस्तर क्षेत्र में मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद प्रदेश में जल्द सक्रिय हो जाएगा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मराठवाड़ा के ऊपर स्थित हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के समाप्त हो जाने के कारण पश्चिम में स्थित अरब सागर से आने वाली सामान्य होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में मानसूनी गतिविधि बढ़ने की संभावना है। 

बुधवार 12 जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ छींटें पड़ सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।