Back to News

छत्तीसगढ़ - राजधानी बस की चपेट में आने से स्कुटी सवार नाबालिग की मौत , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - राजधानी बस की चपेट में आने से स्कुटी सवार नाबालिग की मौत , पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर 07 मई 2024 -  बिलासपुर में राजधानी बस के चपटे में आने से एक स्कूटी चालक नाबालिक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई बच्चा दयालबंद से गांधी चौक की ओर जा रहा था बच्चे का नाम रिज़वान हसन पिता का नाम अरमान हसन निवासी करबला कुम्हार पारा बताया जा रहा हैं पूरा मामला बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं।

बच्चे का उम्र 13 साल बताया जा रहा हैं। बच्चा नीले कलर के एक्टिवा स्कूटी में दयालबंद से गांधी चौक की ओर जा रहा था। उसी वक्त बस भी बग़ल से गुजर रहा था बच्चे ने बस को ओवरटेक करने कि कोशिश किया और सड़क में पैदल चल रही महिला से टकरा कर अनियंत्रित हो गया जिससे बच्चा स्कुटी से गिर गया और बस के पिछले चक्के के चपेट में आ गया और बच्चे का मौके पर मौत हो गई।