Back to News

छत्तीसगढ़ - जिले के प्रभारी मंत्री ने मजदूरों के साथ खेत मे लगाया रोपा , तश्वीर हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ - जिले के प्रभारी मंत्री ने मजदूरों के साथ खेत मे लगाया रोपा , तश्वीर हुआ वायरल
धमतरी 03 अगस्त 2024 - धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा शनिवार को खेत में मजदूरों के साथ धान का रोपा लगाते नजर आए। मंत्री टंक राम धमतरी प्रवास पर थे, इस दौरान उन्होंने अचानक ग्राम खरतुली का दौरा किया, जहां उन्होंने किसान रोहित साहू के खेत में मजदूरों के साथ धान का रोपा लगाया।

मंत्री ने इस अवसर पर गायों की पूजा अर्चना की और अच्छे मानसून के साथ ही फसल की भरपूर पैदावार की कामना की। इसके बाद, उन्होंने गांव के पारंपरिक गेड़ी में चढ़कर उसका आनंद लिया।

इस पूरे कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस और अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। मंत्री का खेत में काम करते देख गांव वाले हैरान रह गए और उनकी सादगी की खूब तारीफ की।