Back to News

छत्तीसगढ़ - देर रात बड़ा सड़क हादसा , पिकअप पलटने से CAF के दो जवानों की मौत , दो घायल

छत्तीसगढ़ - देर रात बड़ा सड़क हादसा , पिकअप पलटने से CAF के दो जवानों की मौत , दो घायल
बलरामपुर 20 जून 2024 - छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो सुरक्षाकर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई है और एक सैनिक घायल हो गया है। जिस वाहन में सब लोग सवार थे उसका ड्राइवर भी घायल है। घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बलरामपुर जिले में जिस वाहन से ये यात्रा कर रहे थे वह पलट गया था। घटना सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड़ के पास की है। 

बताया जा रहा है कि, सामरी क्षेत्र में बुधवार को कैंप शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान रात में CAF जवान किराए के पिकअप वाहन में सामान के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। केबिन में सवार मेजर फते बहादुर और पीछे ट्राली में सवार जवान नारायण प्रसाद पिकअप में दब गए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, पिकअप में पीछे सवार जवान रामप्रताप मंडावी और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है। CAF बटालियन के जवानों और सामरी पुलिस टीम ने बाहर निकाला। उसका अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्राइवर कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।