Back to News

छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी

छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी
जगदलपुर 25 अप्रैल 2024 - इस वक्त जगदलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा किरंदुल - कोट्टावालसा रेल लाइन में जगदलपुर से 140 किलोमीटर दूर ओडिशा के पंढुया स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए है। 

घटना गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे की बताई गई है। मालगाड़ी किरंदूल से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्टनम जा रही थी। डबल लाइन होने से रेल आवागमन बाधित नहीं हुआ है। 

खबर अपडेट की जा रही है...