Back to News

छत्तीसगढ़ - पुलिस कॉलोनी में बड़ी वारदात , पुलिसकर्मी के पत्नी की गला काट कर हत्या

छत्तीसगढ़ - पुलिस कॉलोनी में बड़ी वारदात , पुलिसकर्मी के पत्नी की गला काट कर हत्या
रायपुर 06 मार्च 2024 -  विधानसभा थाना क्षेत्र के आमा सिवनी इलाके में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब एक विवाहिता की गला काटकर बेरहमी से हत्या की खबर लोगों को लगी। मृतका पुलिस कर्मी की पत्नी है। पूरी घटना आमा सिवनी पुलिस कॉलोनी की बताई जा रही हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ यहाँ रहने वाले शिशुपाल सिंह की पत्नी की हत्या की गई है। शिशुपाल सिंह फ़िलहाल सुकमा पुलिस विभाग में डॉग हैंडलर हैं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार बताया जा रहा हैं। विधानसभा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं। मामले की जाँच की जा रही है।