Back to News

छत्तीसगढ़ - दो साल पहले मर चुकी महिला के नाम पर जारी हुआ महतारी वंदन पैसा , बड़े फर्जीवाड़ा का शक

छत्तीसगढ़ - दो साल पहले मर चुकी महिला के नाम पर जारी हुआ महतारी वंदन पैसा , बड़े फर्जीवाड़ा का शक
बिलासपुर 18 मार्च 2024 - प्रदेश की विवाहित महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वालम्बन के मकसद से शुरू की गई महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त इसी महीने के 10 तारीख को 70 लाख से ज्यादा हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई थी। सरकार का दावा था कि पहली क़िस्त में भेजी गई कुल राशि 655 करोड़ रूपये से ज्यादा थी।

इस योजना को लेकर एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई हैं। बिलासपुर जिले में एक मृत महिला के नाम पर एक हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। जिसके नाम पर यह राशि जारी हुई हैं उसकी मृत्यु दो साल पहले ही हो चुकी हैं। हैरान कर देने वाला पूरा मामला बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के चपोरा गाँव का हैं। मामला सामने आने के बाद सीईओ युवराज सिन्हा ने अब इस प्रकरण के जाँच के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल मृतका चित्रा कोसले के पति सुरेंद्र कुमार कोसले के नाम से आवेदन क्रमांक एमवीवाय 001691481 महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के उद्देश्य से आवेदन में फोटो, दस्तावेज़ के साथ फर्जी हस्ताक्षर किया गया था। इसकी जांच की जिम्मेदारी ग्राम सचिव , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की थी।आवेदन की जांच में लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि, आवेदन सत्यापित हो गया और मृतक के खाता क्रमांक xxxxx20920 में महतारी बंधन योजना की एक हज़ार रू राशि जाने लगी।

जानकारी के मुताबिक दो साल पहले महिला की मृत्यु हो गई है। वे दो बच्चों की मां थी। जिसका राशनकार्ड , आधार कार्ड , बैंक खाता का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है।