धमतरी 02 मई 2024 - चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी का आरोपी के शादीशुदा बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसको प्रार्थी पहले अपने साथ भगा कर ले गया था। कुछ दिन बाद वापस आने के बाद आरोपी के परिजन उनको ससुराल भेज दिये थे। प्रार्थी द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी के बहन के नाम के लिखवाये गोदना को मोहल्ले के लोगो को दिखाता था। जिससे आरोपी को शर्मिंदगी महसूस होता था।
इसी बात के गुस्से एवं पुराने रंजिश को लेकर 30 अप्रैल को आरोपी अजय सिन्हा द्वारा प्रार्थी को देखकर चाकू से हत्या करने के नियत से प्रार्थी पर जानलेवा हमलाकर दिया था। जिसकी सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 307 भादवि.कायम कर विवेचना की जा रही थी।
आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल करने पर तथा घटना में प्रयुक्त लोहे के स्प्रिंगदार चाकू को आरोपी आरोपी का अजय सिन्हा पिता परस राम सिन्हा उम्र 23 वर्ष निवासी सुन्दरगंज वार्ड सिहावा चौक धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।