Back to News

छत्तीसगढ़ - मदिरा प्रेमी ध्यान दे , शराब दुकान खुलने और बंद होने के समय में हुआ बदलाव , देखे नया टाइमटेबल

छत्तीसगढ़ - मदिरा प्रेमी ध्यान दे , शराब दुकान खुलने और बंद होने के समय में हुआ बदलाव , देखे नया टाइमटेबल
रायपुर 08 मार्च 2024 - छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। प्रदेश की शराब दुकानें 01 अप्रैल से नए समय पर खुलेंगी और बंद होगीं।

शराब दुकानों की टाइमिंग को लेकर आबकारी विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में 01 अप्रैल से शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।

बता दे कि वर्तमान में सुबह 09 बजे से रात 10 बजे तक शराब दुकान संचालित होती थी जिले अब 01 अप्रैल से बदल कर सुबह 10 से रात 10 बजे तक कर दिया गया है।