Back to News

छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मंत्री की पत्नी पर लगाया बड़ा आरोप , तेज हुई राजनीति

छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मंत्री की पत्नी पर लगाया बड़ा आरोप , तेज हुई राजनीति
रायपुर 21 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व सरकार में मंत्री रहे लोगों पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। लेकिन इस बार पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्य पर बहुत ज्यादा गंभीर आरोप लगे है। इस मामले के सामने आने के बाद हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। 

दरअसल रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी शकुन डहरिया की पत्नी पर बड़ा आरोप लगा है। दस्तावेजों के साथ नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने आरोप लगाया की सामुदायिक भवन में शकुन डहरिया ने राजश्री सदभावना समिति के नाम से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

मीनल चौबे ने बताया की निगम और स्मार्ट सिटी से भवन पर एक करोड़ रुपए खर्च कर दिया गया जबकि खुद कांग्रेस के मेयर इन काउंसिल के सदस्य कह रहे हैं की भवन किसी को आबंटित नहीं है और इस पर कब्जा है। महापौर एजाज ढेबर भी आरोप सही होने पर अधिकारी को बर्खास्त करने की बात कह रहे हैं।