Back to News

छत्तीसगढ़ - फंस गए लखमा , भाजपाई हुए आक्रामक , ताबड़तोड़ दर्ज हो रही है FIR

छत्तीसगढ़ - फंस गए लखमा , भाजपाई हुए आक्रामक , ताबड़तोड़ दर्ज हो रही है FIR
जगदलपुर 11 अप्रैल 2024 - भारतीय जनता पार्टी ने कवासी लखमा के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर आक्रामक तरीके से विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में सभी जिलों में FIR दर्ज करवाने के साथ ही भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के सीनियर नेता को गैर जिम्मेदार बताया है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कवासी लखमा गंभीर और निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद भी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अपराधिक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है और इसके खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग को भी शिकायत की है। 

इस मामले में भाजपा नेताओं ने FIR दर्ज करवाने का सिलसिला भी जारी रखा है। जगदलपुर में ही दो FIR दर्ज करवाई गई है।