Back to News

छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने चार साल के बेटे की बेरहमी से की हत्या , घर मे छाया मातम

छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने चार साल के बेटे की बेरहमी से की हत्या , घर मे छाया मातम
बलरामपुर 27 मई 2024 - बलरामपुर जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने 4 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसने आज सुबह 4 बजें के लगभग घर में सो रहे दो बच्चों में से बड़े बेटे के गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है। 

बताया जा रहा है शंकरगढ़ थानांतर्गत महुआडीह गांव में कमलेश नगेसिया का परिवार निवास करता है। कमलेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। आज सुबह 4 बजें के लगभग आरोपी ने घर में सो रहे अपने 4 साल के बेटे के गर्दन पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। 

घटना की जानकारी मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पँहुच कर आरोपी कमलेश नगेसिया को गिरफ्तार कर लिया है। शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी की दिमागी हालत सही नही होने की बात सामने आयी है। आरोपी से पूछताछ का प्रयास किया गया, लेकिन उसने कोई खास वजह अभी तक नही बताया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।