जशपुर 26 अप्रैल 2024 - स्कूल की महिला प्रिंसिपल पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर नेता पर FIR दर्ज किया गया है। आरोपी नेता का नाम हैप्पी सिंह भाटिया है, जो जोगी कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी हैप्पी सिंह भाटिया ने महिला प्रिंसिपल के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक बातें लिखी थी।
यही नहीं महिला प्रिंसिपल के खिलाफ नेता ने पर्चा भी फेंका था, जिसके बाद महिला ने पत्थलगांव थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी जोगी कांग्रेस के नेता हैप्पी सिंह भाटिया के खिलाफ भादवि की धारा 294. 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया है। इधर शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी नेता फरार हो गया है।