Back to News

छत्तीसगढ़ - ओम ज्वेलर्स के महिलाकर्मी से 20 लाख के जेवरों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी

छत्तीसगढ़ - ओम ज्वेलर्स के महिलाकर्मी से 20 लाख के जेवरों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी
रायगढ़ 03 जुलाई 2024 - रायगढ़ में मंगलवार को दो महिलाओं से फिल्मी अंदाज में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही SP दिव्यांग पटेल और चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शहर के चक्रधर नगर चौक में स्थित ओम ज्वेलर्स से रोजाना की दो महिला कर्मचारी सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर घर जा रहीं थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए। लड़की को धक्का दिया और थैला छीन कर भाग निकले। आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। जेवरों की कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग जरूर मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। ज्वेलरी लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों की पतासाजी की जा रही है।