Back to News

छत्तीसगढ़ - सक्ती के पूर्व तहसीलदार घर पर IT की दबिस , अधिकारी खंगाल रहे है दस्तावेज

छत्तीसगढ़ - सक्ती के पूर्व तहसीलदार घर पर IT की दबिस , अधिकारी खंगाल रहे है दस्तावेज
रायपुर 31 जनवरी 2024 - सुबह से ही खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के कई ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। अमरजीत भगत के अलावा उनके सहयोगी और निज सहायकों के भी ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची हुई है। दोपहर में IT की टीम अमरजीत भगत के करीबी कहे जाने वाले सब इंस्पेक्टर रूपेश नारंग के ठिकानों पर भी दबिश दी। सरगुजा एडिशनल एसपी पुपलेष कुमार ने सब इंस्पेक्टर रूपेश नारंग के यहां IT की रेड और जांच होने की पुष्टि की है।

रायगढ़ में भी इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ओएसडी अतुल शेट्ठे (सक्ती के पूर्व तहसीलदार ) के घर भी IT की टीम ने दबिश दी है। इससे पहले अमरजीत भगत के निज सहायक राजेश वर्मा के भी ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। राजेश वर्मा का घर राजपुर में है।

चार गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी यहां पहुंची है। घर पर मौजूद लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. सुबह लगभग साढ़े 6 बजे IT की टीम राजेश वर्मा के घर पहुंची।