Back to News

छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के घर 05 दिनों तक चली IT की रेड खत्म , कई दस्तावेज जप्त

छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के घर 05 दिनों तक चली IT की रेड खत्म ,  कई दस्तावेज जप्त
रायपुर 04 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में चल रही IT की कार्रवाई के मद्देनजर एक बड़ी खबर है। पांच दिनों से चल रही इनकम टैक्स विभाग की रेड आज खत्म हो गयी। अमरजीत भगत के बंगले से IT  की टीम निकल गयी है। खबर है कि इनकम टैक्स विभाग की टीम दस्तावेज व कुछ पैनड्राइव साथ लेकर गयी है। चर्चा है कि करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पता IT की टीम को लगी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर पिछले 5 दिनों से छापेमारी की कार्रवाई चल रही थी। टीम ने भगत के करीबी एक कारोबारी राजू अग्रवाल के घर को सील कर दिया है। छापे के बाद से ही राजू अग्रवाल गायब हैं। टीम 2 दिन तक इंतजार करती रही। 

वहीं कांग्रेस नेता नेता अटल यादव के मैनपाट स्थित घर और भगत के पीए राजेश वर्मा के राजपुर, एसआई नारंग के निवास स्थानों से टीमें लौट गई हैं। इन जगहों पर भी कार्रवाई पूरी होना बताया जा रहा है। जिन लोगों को टीम ने पूछताछ के लिए पकड़ा था, उन्हें भी छोड़ दिया गया है।