Back to News

छत्तीसगढ़ - ड्रायवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म , इस आश्वासन के बाद लिया आंदोलन वापस

छत्तीसगढ़ - ड्रायवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म , इस आश्वासन के बाद लिया आंदोलन वापस
रायपुर 10 जनवरी 2024 -  ड्राईवरों की हड़ताल खत्म हो गयी है। छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन ने हड़ताल खत्म करने की लिखित सूचना देते सभी ड्राईवरों से अपील की है, कि वो तत्काल अपने काम पर लौट जायें बता दें कि प्रदेश भर के ड्राईवर हिट एंड रन कानून को लेकर हड़ताल पर चले गये थे। हड़ताल की वजह से व्यवस्था काफी लचर हो गयी थी, लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद अब फिर से सुचारू रूप से वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन ने रायपुर कलेक्टर को इस संबंध में लिखित सूचना दी है, कि उन्होंने अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन ने कहा है कि मिले आश्वासन से महासंगठन संतुष्ट है, इसलिए हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया है। हड़ताल की वजह से 65 हजार से अधिक गाड़ियों के पहिये थम गये थे। इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ हाईवा परिवहन संघ भी ने समर्थन दिया था।