रायपुर 10 मार्च 2024 - छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आज मोदी की एक और गारंटी को पूरी कर दी है। सरकार ने आज महिलाओं को सौगात देते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ का पैसा ट्रांसफर कर दिया है।
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या आपके खाते में पैसा आया? नहीं तो अब आपको क्या करना है? कैसे मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त?
सबसे पहले www.mahtarivandan.cgstate.gov.in वेब पोर्टल को ओपन कीजिए।
महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खुलने के बाद मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड संख्या कोई भी एक डिटेल इंटर कीजिए।
इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें।
डिटेल इंटर करने के बाद नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा महतारी वंदन योजना - लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा। यहां पर आप चेक कर सकते हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आया है या नहीं।