Back to News

छत्तीसगढ़ - पति ने छीना पत्नी का मोबाईल , दुःखी होकर पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - पति ने छीना पत्नी का मोबाईल , दुःखी होकर पत्नी ने उठाया यह खौफनाक कदम
दुर्ग 17 फरवरी 2024 - सुपेला थाना इलाके में एक महिला ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके पति ने मोबाइल छीन कर रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।

सुपेला पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां , भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 04 घंटे बाद शाम 07 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो उसके सामने पत्नी रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।