Back to News

छत्तीसगढ़ - पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - पति ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट , पुलिस जाँच में जुटी
मनेन्द्रगढ़ 10 जुलाई 2024 - मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के चनवारीडांड बैगापारा में पति ने डंडे से पीट - पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि पैसे और मोबाइल को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही।