Back to News

छत्तीसगढ़ - गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग , दो महिलाओं की जल कर मौत , आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

छत्तीसगढ़ - गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग , दो महिलाओं की जल कर मौत , आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
रायपुर 29 मई 2024 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा गोदवारा के फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। आग इतना भयानक है कि दूर दूर ​तक लपटे नजर आ रहा है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र का मामला है। दरअसल, यहां एक गद्दा बनाने की फैक्ट्री है।

मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी ने बताया कि ये जो फैक्ट्री है वो थाना खमतराई के बसंत नगर में स्थित है। ASP ने बताया कि यहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्ट्री में आग लगी और 5 कर्मचारियों ने यहां से भागकर अपनी जान बचाई है। 

वहीं अंदर दो महिलाएं फंस गई, जो आग की चपेट आ गई। हांलकि दोनों महिलाओं को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इससे पहले ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई।