Back to News

छत्तीसगढ़ - मारुति शोरूम में लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है आग की लपटें

छत्तीसगढ़ - मारुति शोरूम में लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है आग की लपटें
रायपुर 05 जुलाई 2024 - इस वक्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा तेलीबांधा स्थित मारुति कार के शोरूम में भीषण आग़ लग गई है। ये आग किन वजहों से लगी और कितने क्षेत्र में फैली है, फिलहाल इन सब बातों की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि शोरूम से धुआं इतनी तेजी से निकल रहा है कि, आस पास के इलाके में दहशत का महौल बन गया है।

बताया जा रहा है कि, शो रूम के वाहन सर्विसिंग करने वाले जगह की ओर ये आग़ लगी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है।

खबर अपडेट की जा रही है…