Back to News

छत्तीसगढ़ - लकड़ी के दरवाजे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग , पूरा फर्नीचर जल कर राख

छत्तीसगढ़ - लकड़ी के दरवाजे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग , पूरा फर्नीचर जल कर राख
रायपुर 30 मई 2024 - राजधानी रायपुर में गुरुवार की सुबह भनपुरी स्थित लकड़ी के दरवाजे बनाने वाली फैक्ट्री में धूप में रखे लकड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतने तेजी से फैली कि सारी लकड़ियां जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बता दें, फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है।