Back to News

छत्तीसगढ़ - मोटरसाइकिल गैरेज में लगी भीषण आग , कई बाईक सहित लाखो का सामान जल कर राख

छत्तीसगढ़ - मोटरसाइकिल गैरेज में लगी भीषण आग , कई बाईक सहित लाखो का सामान जल कर राख
बिलासपुर 08 जून 2024 - बाईक गैरेज में भीषण आग लग गई. वहीं गैरेज में रखे बाइक आग के चपेट में आ गए और टंकी में ब्लास्ट हुआ. आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर काफी देर से पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. यह मामला तखतपुर सरदार पेट्रोल पंप के पास न्यू ताज गैराज का है।

गैरेज में तड़के सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. रिपेयरिंग के लिए रखे बाइक आग की चपेट में आए और टंकी में ब्लास्ट हुआ. घटना की सूचना पाकर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक गैराज में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. आग लगने का कारण सॉर्टसर्किट बताया जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।