Back to News

छत्तीसगढ़ - ट्रक और बस में जबरजस्त टक्कर , हादसे में एक महिला की मौत और दर्जनों घायल

छत्तीसगढ़ - ट्रक और बस में जबरजस्त टक्कर , हादसे में एक महिला की मौत और दर्जनों घायल
रायपुर 31 जनवरी 2024 - अभनपुर क्षेत्र के भरेंगाभांठा चौक पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और बस में आमने - सामने की टक्कर से 30 यात्री घायल हुए हैं. इनमें 6 लोग गंभीर हैं. वहीं एक महिला की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची है।

11 घायलों को रायपुर मेकाहारा लाया गया है. वहीं बाकी लोगों का स्थानीय अभनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तर्री निवासी एक महिला की मौत हुई है।