Back to News

छत्तीसगढ़ - स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मंत्री पर लगाया सरकारी बंगले से सामान गायब करने का आरोप

छत्तीसगढ़ - स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मंत्री पर लगाया सरकारी बंगले से सामान गायब करने का आरोप
रायपुर 04 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस इन दिनों काफी निराश नजर आ रही है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने वापसी कर ली है। वहीं, मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। विभाग बंटवारे के बाद मंत्रियों के आवास को लेकर भी बयानबाजी होने लगी है। कांग्रेस के सभी पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान बंगला खाली करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर बड़ा आरोप लगाया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है, कि बंगला खाली करने के साथ मंत्री शिव डहरिया लाखों का सामान साथ ले गए हैं। बंगला निरीक्षण के समय सामान गायब होने का खुलासा हुआ। सरकारी बंगले से AC , TV , मॉड्यूलर किचन , डेकोरेटिव बिजली के खंभे सहित लाखों का सामान गायब है।

मंत्री श्याम बिहारी ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लग रहा जैसे बंगले में जमकर लूट खसोट हुई हो। स्वास्थ्य मंत्री आगे कहा है, कि पूरे मामले की जांच करवाएंगे जितना भी सामान गायब हुआ सबकी रिकवरी की जाएगी।