रायपुर 16 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी की तारीख में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं. वहीं 10 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं. अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 91 हो गई है।
जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को बस्तर में 04 , रायपुर में 03 , बालोद में 02 और दुर्ग जिले में कोरोना के 01 मरीज मिले हैं।