Back to News

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका से साथ मन भरते तक बनाया संबंध और मन भरने पर कोल्डड्रिंक में मिला कर दे दिया जहर

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका से साथ मन भरते तक बनाया संबंध और मन भरने पर कोल्डड्रिंक में मिला कर दे दिया जहर
रायपुर 23 जनवरी 2024 -  राजधानी रायपुर में रेप के बाद प्रेमिका को जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही थी, इस बीच कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका ने मौत से पहले पुरानी बस्ती थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि, आरोपी राहुल संगोडे से दो वर्षों से उसका प्रेम संबंध था। शादी करने की बात कहकर आरोपी राहुल उसे मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार ले गया। इस दौरान राहुल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

वहीं 3 जनवरी को आरोपी राहुल ने पीड़िता से शादी की बात करने के नाम पर साइंस कॉलेज ग्राउंड बुलाया। यहां दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। पीड़िता अपने घर आई तो उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल महादेव रायपुर में भर्ती कराया गया। 9 जनवरी 2024 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत जहर के सेवन करने से होने की पुष्टि हुई।

पंचनामा / कार्यवाही कर जांच के बाद मृतका के प्रेमी राहुल संगोडे के विरुद्ध पुलिस ने अपराध धारा 376 (2) ढ , 506 , 328 भादवी व जोड़ने धारा 302 भादवी का अपराध कर उसकी तलाश में जुट गई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी राहुल संगोडे 22 जनवरी को जानकारी CJM न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस रिमांड में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसे न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।