Back to News

छत्तीसगढ़ - किराना कारोबारी अभिषेक अग्रवाल ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

छत्तीसगढ़ - किराना कारोबारी अभिषेक अग्रवाल ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर 24 जून 2424 - राजधानी से सटे उरकुरा इलाके में एक किराना कारोबारी ने ख़ुदकुशी कर ली हैं। कारोबारी ने उरकुरा में ट्रेन से कटकर जान दे दी हैं। मामला बीती शाम का हैं। खमतराई पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। ख़ुदकुशी करने वाले किराना कारोबारी का नाम अभिषेक अग्रवाल बताया जा रहा है। 

अभिषेक अग्रवाल कल यानि रविवार सुबह घर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर कही चला गया था। वही देर शाम उसकी लाश उरकुरा के रेल पटरी से बरामद की गई। सुसाइड नोट में मृतक अभिषेक ने कर्जदारों से परेशान होने की बात लिखी हैं। 

बहरहाल पुलिस ने सुसाईड नोट को जब्त कर लिया हैं। आत्महत्या की असल वजहों को जानने पुलिस परिवार और अभिषेक के करीबियों से भी पूछताछ कर सकती हैं।