Back to News

छत्तीसगढ़ - सरकार ने दो नगर पालिका अध्यक्ष से वित्तीय अधिकार लिया वापस , अब नही निकाल सकेंगे राशि

छत्तीसगढ़ - सरकार ने दो नगर पालिका अध्यक्ष से वित्तीय अधिकार लिया वापस , अब नही निकाल सकेंगे राशि
रायपुर 14 मार्च 2024 - राज्य शासन ने मुंगेली नगर पालिका और कोरिया जिले के शिवपुर चर्चा नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्षों को प्रदत्त वित्तीय अधिकारों को निलंबित करते हुए आगामी आदेश पर्यंत दोनों नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को एकल हस्ताक्षर से धनादेश (चेक) जारी करने के लिए प्राधिकृत किया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।