Back to News

छत्तीसगढ़ - सरकार ने CGPSC भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच CBI को सौंपी , अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ - सरकार ने CGPSC भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच CBI को सौंपी , अधिसूचना जारी
रायपुर 06 मार्च 2024 - राज्‍य सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सिविल सेवा भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले की जांच सीबीआइ (CBI) को सौंप दी है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। CGPSC भर्ती में उपजे विवादों के बाद भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में इसकी विस्तृत जांच का उल्लेख किया था।

बतादें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021-22 की भर्ती परीक्षा विवादों में रही। CGPSC की भर्ती में भाई - भतीजेवाद के साथ ही कांग्रेस के नजदीकी लोगों के चयन पर कई सवाल उठाएं गए थे। इसे लेकर ACB और बालोद के अर्जुंदा थाने में FIR दर्ज कराई गई थी।

CGPSC भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ में दो FIR दर्ज है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में PSC के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी , सचिव , परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ एक और FIR हुई है।

बता दे कि आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 के अंतर्गत 170 पदों की चयन सूची 11 मई 2023 को जारी की थी। इसमें टाप-15 नामों में भाई - भतीजा वाद का आरोप लगा था। 17 मई को भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर घोटाले की जांच कराने की मांग की थी।