Back to News

छत्तीसगढ़ - ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस मे भिड़ी युवतियां , जमकर चले लात-घुसे

छत्तीसगढ़ - ब्वॉयफ्रेंड को लेकर आपस मे भिड़ी युवतियां , जमकर चले लात-घुसे
अंबिकापुर 18 जनवरी 2024 - अम्बिकापुर में बुधवार की दोपहर कला केन्द्र मैदान में लड़कियों के दो गुटों में लड़ाई हो गई। लड़कियां एक-दूसरे के बाल खिंचकर मारपीट करती रही। कुछ युवक उनको छुड़ाने की कोशिश किए लेकिन लड़ाई काफी देर तक चलती रही।

जानकारी के मुताबिक दो युवतियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की लड़कियों में मारपीट शुरू हो गई। किसी ने भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि, यह विवाद प्रेम प्रसंग की वजह से हुई है हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है।