Back to News

छत्तीसगढ़ - बर्थडे पार्टी में युवती के साथ रेप , दोस्त के परिचित ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - बर्थडे पार्टी में युवती के साथ रेप , दोस्त के परिचित ने दिया वारदात को अंजाम
रायगढ़ 29 जनवरी 2024 - खरसिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शिकायत पर चक्रधर नगर पुलिस ने रेप के आरोपी विशाल मंडल को छोटे अतरमुडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि, साल 2017 में स्थानीय कॉलेज में पढ़ने के दौरान एक दोस्त के माध्यम से विशाल मंडल से उसका परिचय हुआ था. दोनों में सामान्य बातचीत होती थी. इसके बाद साल 2018 में वह अपने गांव चली गई. इस दौरान बीच-बीच में विशाल से उसकी बातचीत होती थी।

साल 2023 की जनवरी में वह अपनी मां के साथ वापस रायगढ़ आकर किराए मकान में रहने लगी. इस दौरान विशाल मंडल से उसकी मुलाकात और मोबाइल पर बातचीत होती थी. बीते साल 01 फरवरी 2023 को विशाल मंडल ने पीड़िता को एक दोस्त के बर्थडे में बहाने से बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को नहीं बताने के लिए माफी मांगने लगा।

पीड़िता ने लोकलाज के डर से किसी को इस बारे में नहीं बताया. इसके बाद 01अगस्त को विशाल मंडल ने पीड़िता को एक किराए के मकान में ले जाकर फिर दुष्कर्म किया और बदनाम करने की धमकी देने लगा. इसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।