Back to News

छत्तीसगढ़ - जल जीवन मिशन के कार्य में लगे चार मजदूरों का अपहरण , पुलिस तलाश में जुटी

छत्तीसगढ़ - जल जीवन मिशन के कार्य में लगे चार मजदूरों का अपहरण , पुलिस तलाश में जुटी
सुकमा 12 फरवरी 2024 - इस वक्त सुकमा के जगरगुंडा इलाके से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा न​क्सलियों ने चार मजदूरों को अगवा कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी JCB भी ले गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा इलाक़े में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था। इस काम में चार मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को अगवा कर लिया। इस घटना के बाद मजदूरों के परिजनों  ने की नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। 

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। हालंकि इस खबर की आधिका​रिक पुष्टि नहीं है।