रायपुर 24 अप्रैल 2024 - शराब घोटाले में गिरफ्तार रिटायर IAS अनिल टुटेजा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। अपने पत्र में खुद को निर्दोष बताते हुए अनिल टुटेजा ने खुद पर लगाये ED के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ED ने उन्हें शराब घोटाले का मास्टर माइंड कहा है। ED ने उन्हें बिना अपना पक्ष रखे दिये ही घोटाले का मास्टर माइंड कहा है, जो न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है।
छह पन्ने के पत्र में अनिल टुटेजा ने आबकारी विभाग से जुड़े पहलू, अपनी जिम्मेदारी और अन्य अधिकारियों के संदर्भ में भी पूरी बातें लिखी है। अनिल टुटेजा ने लिखा है कि ACB ने जो उनके खिलाफ की जा रही जांच पर रोक लगायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशन स्वीकृति तथा GPF भुगतान संबंधित निर्देश अधिकारियों को शीघ्र देने की मांग की है।