Back to News

छत्तीसगढ़ - पूर्व जनपद सदस्य व JCCJ नेता रज्जाक अली एक साल के लिए जिला बदर

छत्तीसगढ़ - पूर्व जनपद सदस्य व JCCJ नेता रज्जाक अली एक साल के लिए जिला बदर
कोरबा 04 मई 2024 - इस वक्त कोरबा से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है जँहा जोगी जनता कांग्रेस के नेता व करतला के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली को एक साल के लिए जिला बदर कर दिया गया है।

कोरबा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत रज्जाक अली उर्फ मुंडूल उम्र 50 वर्ष, पिता स्व. गुलज़ार अली निवासी नोन बिर्रा, थाना करतला जिला कोरबा को जिला बदर किया है।

साथ ही आदेशित किया है कि वह 24 घंटे के अन्दर कोरबा राजस्व जिला तथा समीपवर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा , सक्ती, रायगढ़, सरगुजा , सूरजपुर , मनेन्द्रगढ़ , GPM जिले क्षेत्र से 01 वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश न करें। 

बता दे कि JCCJ ने कोरबा विधानसभा से रज्जाक अली को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन पार्टी ने अपना बी फॉर्म रज्जाक अली को जारी नहीं किया।