Back to News

छत्तीसगढ़ - पूर्व डिप्टी सीएम TS भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिया यह बड़ा बयान , कही यह बात

छत्तीसगढ़ - पूर्व डिप्टी सीएम TS भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिया यह बड़ा बयान , कही यह बात
रायपुर 17 फरवरी 2024 - सियासी गलियारों में नेताओं के बीच इन दिनों दल बदलने की होड़ मची हुई है. विपक्षी दल के नेता लगातार अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं. हाल ही में पहले बिहार में नीतिश कुमार ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए भाजपा से हाथ मिलाकर सरकार बना ली. उसके महाराष्ट्र के पूर्व सीएम भी भाजपा में शामिल हो गए।

अब दिग्गज नेता कमलनाथ को लेकर भी अटकलें तेज है कि वह कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं. इसी बीच पूर्व सीएम TS सिंहदेव का भी भाजपा में जाने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने कहा, बीजेपी में शामिल होने का प्रश्न नहीं उठता. किसी दल से अगर अपने जीवन काल में जुड़ा रहूंगा तो वह कांग्रेस है. वहीं कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के अटकलों को लेकर TS सिंहदेव ने कहा, कोई परिवार से अलग होता है तो फर्क पड़ता है. संयोग से कल ही उनसे बात हुई है. वे काफी वरिष्ठ हैं, इसलिए कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।