Back to News

छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी

छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी
बिलासपुर 25 अप्रैल 2024 - खूंटाघाट डैम में मछली पकड़ने गए दो भाइयों की नाव आंधी-तूफान के चलने से पलट गई। जहां छोटे भाई ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी और प्रशिक्षु IPS अजय कुमार ने बताया कि, बुधवार शाम मछुआरा राहुल केवट अपने छोटे भाई पंकज के साथ खूंटाघाट डैम में मछलियां पकड़ रहा था। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान आया और नाव डगमगाने लगी और नाव पलट गई। जिसके बाद दोनों भाई पानी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने नाव पलटते देख दोनों को बचाने की कोशिश की। लोगों की मदद से किसी तरह राहुल खुद को बचाकर डैम के किनारे पहुंच गया। जबकि पंकज गहरे पानी में डूब गया। 

जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर शाम को ही SDRF की टीम भी खूंटाघाट पहुंच गई। बुधवार देर शाम तक SDRF के जवानों ने लापता युवक की तलाश की। लेकिन, अंधेरा होने के कारण जवानों को खोजबीन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद जवान वापस लौट गए। गुरुवार सुबह फिर से लापता युवक की तलाश शुरू की गई है। दोनों मछुआरे रोहिनाडीह बाबापुती पाली के रहने वाले हैं।