Back to News

छत्तीसगढ़ - तहसीलदार के खिलाफ FIR दर्ज , पत्नी ने लगाया यह गंभीर आरोप , हो सकती है गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ - तहसीलदार के खिलाफ FIR दर्ज , पत्नी ने लगाया यह गंभीर आरोप , हो सकती है गिरफ्तारी
अम्बिकापुर 06 जुलाई 2024 - तहसीलदार के खिलाफ पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। मामला सरगुजा जिले का है, जहां पत्नी ने तहसीलदार पति के साथ - साथ सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी तहसीलदार का नाम राहुल केसरी है, जो बलरामपुर जिले के राजपुर में पदस्थ हैं। महिला थाना में मामला दर्ज होने के बाद अब प्रभारी तहसीलदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

पत्नी ने आरोप लगाया है कि रामचंद्रपुर के तहसीलदार राहुल केशरी से उनकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। राहुल केसरी उन्हे दहेज के प्रताड़ित करते हैं। इस मामले में पत्नी ने तहसीलदार की मां और पिता पर भी गंभीर आरोप लगाया गया है। विवाहिता की इस शिकायत पर सरगुजा पुलिस ने विवाहिता के पति प्रभारी तहसीलदार के साथ ही सास-ससुर पर भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है और विवेचना शुरू कर दी है।

मामले में सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सरगुजा की एक विवाहिता की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर के प्रभारी तहसीलदार राहुल केशरी सहित उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में विवाहिता ने कहा है कि उनके पति राहुल केशरी प्रभारी तहसीलदार है। वो रुतबे का धौंस दिखाकर वो उन्हें लगातार प्रताड़ित करते हैं। 

मायके से पैसे लाने के लिए दवाब बनाया जाता है। कहा जाता है कि अगर 20 लाख रुपए नहीं दिये, तो उसे घर से बाहर कर देंगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।