Back to News

छत्तीसगढ़ - पिता ने 03 साल के मासूम को जहर देकर खुद भी खाया , बच्चे की मौत पिता की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - पिता ने 03 साल के मासूम को जहर देकर खुद भी खाया , बच्चे की मौत पिता की हालत नाजुक
बलरामपुर 01 मार्च 2024 - बलरामपुर जिले में एक कलयुगी पिता की हैवानियत सामने आई है जहां पिता ने अपने तीन साल के मासुम बच्चे को जहर खिला दिया और फिर खुद जहर खा लिया। मासुम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर कोतवाली थाना इलाके के पीपरसोर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। जिसके बाद उनकी पत्नी के साथ विवाद हो गया और नशे की हालत में उसने अपने तीन साल के मासुम बेटे को जहर खिला दिया और फिर वह खुद भी जहर खा लिया। जिसके बाद पिता और पुत्र को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जहां मासुम बेटे ने दम तोड़ दिया तो वहीं पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।