Back to News

छत्तीसगढ़ - बाप बना हैवान , सगी बेटी को बनाता था हवस का शिकार , पत्नी भी देती थी साथ

छत्तीसगढ़ - बाप बना हैवान , सगी बेटी को बनाता था हवस का शिकार , पत्नी भी देती थी साथ
बिलासपुर 07 जून 2024 - सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से उसका पिता ही दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी उसकी मां को भी थी लेकिन लोकलाज के भय से महिला इसका विरोध नहीं कर पा रही थी। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

पीड़ित ने बताया कि उसका पिता ही उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसकी जानकारी उसकी मां को भी थी लेकिन लोकलाज के भय से वह थाने में शिकायत नहीं कर पा रही थी। पिता की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। इस पर पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।