रायपुर 25 फरवरी 2024 - छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक बड़ी अपडेट हैं। जानकारी की मुताबिक़ एंटी करप्शन ब्यूरों और EOW ने आज यानी रविवार की सुबह रायपुर , बिलासपुर , दुर्ग समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की हैं। यह सभी छापेमारी शराब कारबोरियों के ठिकाने पर की गई हैं।
इनमें बिलासपुर सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी , कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी , कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी , रायपुर स्थित अनवर ढेबर , विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकाने शामिल हैं।
बताया जा रहा हैं कि शराब घोटाले में दर्ज FIR मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर ACB और EOW की टीम जब आज सुबह पहुंची तो वहां मौजूदा कर्मचारियों म हड़कंप मचा गया।