कवर्धा 21 मई 2024 - कुकदूर थाना क्षेत्र के कोदवागोडांन शराब दुकान के पास मुख्य मार्ग पर अचानक कार में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई. कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई. अब इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि तीन युवको ने पहले शराब दुकान से शराब खरीदी फिर मुख्य मार्ग पर गाड़ी रोककर कार के भीतर जाम छलका रहे थे इसी दौरान कार में भीषण आग लग गई। लोग कुछ कर पाते उससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया और थोड़ी ही देर में कार पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गई।